भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 28.09.2017 को 56.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही घटी

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 28.09.2017 को 56.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही है।भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार 28.09.2017 को  भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 56.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 27.09.2017 को दर्ज कीमत 56.75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 28.09.2017 को घटकर 3715.68 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 27.09.2017 को यह 3728.25 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 28.09.2017 को कमजोर होकर 65.76 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 27.09.2017 को यह 65.69 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

 

विवरण

इकाई

27  सितंबर, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 26.09.2017)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर प्रति बैरल)

 56.50           (56.75)

(रुपये प्रति बैरल)

3715.68        (3728.25)

विनिमय दर

(रुपये प्रति डॉलर)

 65.76            (65.69)