राजनीति के चलते दो गहरे दोस्तों में हुई दुश्मनी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मारकर बचाई अपनी राजनीति

राजनीति के चलते दो गहरे दोस्तों में हुई दुश्मनी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मारकर बचाई अपनी क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुर्सी

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सूबे के जिला अमेठी के थाना जामो में गत दिनों हुई हत्याओं की वारदातों में अब खुलासा होने का दौर भी शुरू हो गया है थाना जामो में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पर्वतपुर में गत दिनों हुई धर्मेंद्र सिंह की हत्या का राज खुला तो सुनने वालों के होश दंग रह गए जब पता चला कि हत्या का आरोपी व मृतक दोनों गहरे दोस्त हुआ करते थे और अपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण दोनों ने कई वारदातों को साथ-साथ अंजाम दिया था लेकिन राजनीति का जब शौक चढ़ा तो क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के लालच में दोनों मित्र एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बन गए। मामला धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया रजत सिंह मृतक धर्मेंद्र सिंह को पीछे करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर क्षेत्र पंचायत की राजनीति में उभरने लगा लेकिन रजत सिंह को धर्मेंद्र सिंह का उसके खिलाफ नामांकन का किया जाना नागवार गुजरा और इसी बात का बदला लेने के लिए गत दिनों रजत सिंह ने धर्मेंद्र सिंह की देसी 32 बोर तमंचे से गोली चलाकर हत्या कर दी और बचाव में आए उसके पिता पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घायल कर दिया जिसका इलाज अभी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

अमेठी पुलिस के एएसपी आर सी दुबे ने पर्वतपुर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त रजत सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह के ऊपर ₹2000 का इनाम घोषित किया गया था गत दिनों रजत सिंह ने गांव के धर्मेंद्र कुमार सिंह व उसके पिता बलराम सिंह को गोली मार दी थी जिसमें धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई थी उसके बाद से ही पुलिस आरोपी रजत सिंह की तलाश कर रही थी आरोपी रजत सिंह कल शाम को कादूनाला के पास होने की खबर जामो थाना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह को मिली तभी दीपेंद्र सिंह भगत सिंह की गिरफ्तारी के लिए सूचना वाली घटना स्थल पर पहुंच गए और रजत सिंह को तीन जिंदा कारतूस 32 बोर का तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया था जिस का खुलासा आज अमेठी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक बलराम चारी दुबे ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पत्रकारों के समक्ष किया पूछे जाने पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त रजत सिंह और धर्मेंद्र सिंह दोनों ही हिस्ट्रीसीटर अपराधी है और दोनों पूर्व में गहरी मित्र भी हुआ करते थे लेकिन पंचायत चुनाव सन 2015 में रजत सिंह और मृतक बी डी सी चुनाव में उतरने के बाद दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया और धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया कि गत दिनों रजत सिंह ने धर्मेंद्र सिंह को उसके घर के पीछे जाकर गोली मार दी थी एएसपी आर सी दुबे ने बताया कि अभियुक्त और मृतक दोनों के विरुद्ध थाना जामों में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है पूर्व में दोनों साथ-साथ रहकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करते थे।