अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना का लाभ लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा मिले

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना का लाभ लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा मिले जिससे शासन की योजना सफल हो सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार से आम जनमानस को परेशानी न हो इसके लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या होने पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कलेक्ट्रट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एनएफएसए के माध्यम से योजना का लाभ पाने वाले अपना आधार कार्ड अवश्य फीड करा दे। इसके अलावा अपना मोबाइल नं0 भी दर्ज करा दे। जिससे कि योजना की जानकारी आपके मोबाईल नं0 पर दिया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।