बारिश के साथ चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचायी। कच्चे मकान ढह गये,थोड़ी ही देर में दर्जनों पेड़ उखड़ गये। कई बीघे धान की फसल नष्ट हो गयी। तेज हवा से दर्जनभर गांवों में दहशत का आलम रहा। कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं। मवेशी भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गये।
शुक्रवार की शाम अमेठी के मुसाफिरखाना ग्राम रुदौली समेत दर्जनों गांवो में अपने साथ तबाही की तस्वीरे लेकर आया। करीब डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गये। उनकी चपेट में आने से मकान ढह गये। टीनसेड व छप्पर उड़ गये। बिजली के खम्भे जमीदोज हो गये।संचार व्यवस्था भी ठप हो गयी। दर्जनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। कच्चे मकान धराशाई हो गये। करीब तीस मिनट तक तेज हवाओं से लोगों में दहशत फैल गयी। लोगों का कहना है कि शाम को एकाएक तेज हवाएं चलने लगी। जिससे कच्चे मकान ढह गये। जो भी उसकी चपेट में आया धराशाई हो गया। पेड़ भी जड़ से उखड़ गये। इतना ही नहीं दर्जनों बीघे धान की फसल तबाह हो गयी। जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस तूफान का क्षेत्र करीब डेढ़ से दो किलोमीटर था। हालांकि अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। इस संबंध में चक्रवाती तूफान की सूचना मिली है। हालांकि जानमाल के नुकसान का अनुमान अभी नहीं लग सका है।
Social Plugin