जिला पुस्तकालय पर लटकता है ताला ,कैसे हो वाचन?

अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज में शासन की मंशा के अनुरुप जिला पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना जामो रोड पर की गई है। इस पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है ।अमेठी के जिला पुस्तकालय को जिला पुस्तकालय न कह कर उगी हुई घास परिसर कहा जाना कोई अतिश्योक्ति नहीं है। यूँ तो सरकार द्वारा पुस्तकालय की स्थापना किए जाने के उपरांत पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था की गई । अमेठी के लोगों के लिए वाचनालय की व्यवस्था भी की गई ।अमेठी जिले के मुख्यालय गौरीगंज में जिला अधिकारी कार्यालय के समीप यह भवन और परिसर बेरुखी और बेरुची की पहचान बन गया है। पुस्तकालय के अंदर ना तो समाचार पत्रों की प्रतियां ही उपलब्ध होती है और ना ही पत्रिकाओ की प्रतियां ही उपलब्ध होती हैं। गौरीगंज के स्थाई निवासियों की माने तो जिला पुस्तकालय पर आए दिन ताला ही नजर आता है।