पर्यावरण मंत्रालय ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी “प्रकृति खोज” के लिए योग्यता सीमा 8 अक्टूबर तक बढ़ाई

  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ऑनलाइन पर्यावरण क्विज(प्रश्नोत्तरी) “प्रकृति खोज” के योग्यता प्रक्रिया की सीमा 8 अक्टूबर तक कर दी है। इससे पहले  क्विज के लिए योग्यता सीमा 19 सितंबर 2017 तक थी।  “प्रकृति खोज” पर्यावरण,वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विद्यालय में छात्रों के बीच विशेष रूप से पर्यावरण सहित वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने का एक अनूठा प्रयास है।

क्विज के पहले चरण की शुरूआत 25 सितंबर 2017 से हुई और इसमे अब तक लगभग 13,000 पंजीकरण हुए है।पहले दो दिनों के दौरान 15 राज्यों के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने क्विज में भागीदारी की। विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों के बीच ग्राम स्तर  तक रूचि, मंत्रालय के पर्यावरण क्लब के अंतर्गत राज्य नोडल संस्थाओ से प्राप्त सूचना के बाद क्विज की योग्यता सीमा को 8 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के दूसरे, तीसरे और  पांचवे चरण का आयोजन निम्नलिखित समयसूची के अनुसार किया जायेगा।     

दूसरा चरण -30 अक्टूबर से 3,नवंबर 2017तीसरा चरण - 20-24,नवंबर2017चौथा चरण - 4-6,दिसंबर 2017 पाचंवा चरण -18-20,दिसंबर 2017

 

क्विज का आयोजन ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्नों द्वारा किया जा रहा है।क्विज के लिए पर्यावरण परिवर्तन, जैव विविधता वन और वन्य जीवन, प्रदूषण, कूड़ा प्रबंधन, नदियां और झील, प्राकृतिक इतिहास,विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधिया, और संकटग्रस्त वन्य जीव और पेड़ पौधो आदि विषयो को चुना गया है। मंत्रालय द्वारा क्विज के लिए विशेष वेब पोर्टल www.pkeq.nic.in और www.ngc.nic.in  बनाए गए है। इन वेब पोर्टल में सभी जानकारिया जैसे राज्यों में नोडल एजेसीयों की सूची,समान तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न,संपर्क जानकारी, ईमेल आईडी, प्रयोग प्रारूप और क्विज के संबंध  में जानकारी दी गई है। वेब  पोर्टल में प्रतिभागियों द्वारा जानकारी प्रदान करने का प्रबंध भी किया गया है।