प्रेरणा दिवस के में मनाया गया अटल जी का जन्मदिवस

रामकेवल यादव (शाहगढ़ )आत्म चिंतन आत्म मंथन ही सबसे बड़ी ताकत-अर्चना
देश के पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्म दिन को ऐतिहासिक बनाने के मकसद से समाजसेवी भाजपा नेत्री के आवास पर लगा जमावड़ा,  हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया उनका जन्मदिन।  कार्यक्रम का आयोजन शाहगढ़ विकास खण्ड के चन्दौकी में समाजसेवी भाजपा नेत्री अर्चना सिंह के आवास पर हुआ। जिसमें काफी संख्या में भाजपाइयो व ग्रामीणों ने सहभागिता की। भाजपा नेत्री की माँ लता सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर टीका लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद जनसमूह के समक्ष कहा कि ये हमारे देश का ये परम् सौभाग्य है जहाँ ऐसे होनहार पुत्र जन्मे, जो जमीन से आर एस एस के छोटे से कार्यकर्ता से शुरुवात कर भारत देश के प्रधानमंत्री बने। उनकी कुछ पंकितया उन्होंने लोगो को पढ़ते हुए सुनाया कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नही भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वो भी सही, वरदान नही मांगूगा, हो कुछ पर हार नही मानूंगा।  इस मौके पर युवा भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी हम सब आदर्श है जिनके आचार विचार प्रेरणा से सीख लेनी चाहिए। कि किस तरह अपने जीवन मे सत्ता आने बावजूद भी सादगी को नही छोड़ा। उन्होंने सदा अपने को जमीनी कार्यकर्ताओ से खुद को जोड़े रखा। यही उनके सफल राजनीतिज्ञ होने का प्रमाण है। एक बार उन्होंने अपने को जमीन से जोड़ते हुए उदबोधन में कहा था मुझसे उम्मीद करना सांसद हूँ विधाता नही हुँ। दूसरी पंकितया कोहरा घना है, कभी ये छटेगा, वो भी वक्त आएगा जब कमल खिलेगा । एकता हमारा नारा नही कर्म होना चाहिए। वाजपेयी जी ने अपने जीवन मे लोगो को सदा आत्म चिंतन, व आत्म मंथन को प्रेरित किया। इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन हमारा बन्धन चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया।
अर्चना सिंह युवा भाजपा नेत्री,आनन्द प्रदीप सिंह उर्फ कल्लू सिंह प्रधान चन्दौको, बी एस पांडेय, जय बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, राम बरन सिंह पूर्व प्रधान उलरा, राजदुलार यादव, भूपेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, सुरेश तिवारी, महेंद्र सिंह शाहगढ़, घनश्याम सेठ, सुरेश सिंह आदि के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।