अमेठी में जिला न्यायालय के शीघ्र संचालन हेतु अस्थाई कक्षों की व्यवस्था में प्रयासरत

जिला न्यायालय के शीघ्र संचालन हेतु अस्थाई कक्षों की व्यवस्था में प्रयासरत 

24 दिसंबर से लेकर 22 फरवरी के बीच जिलाधिकारी ने लिखे पत्र

            अमेठी। 24 फरवरी, जनपद के जिला अधिकारी अरुण कुमार ने मुख्यालय पर जिला न्यायालय के संचालन हेतु लगातार प्रयासरत हैं। इस विषय पर उनकी गंभीरता इस बात से जाहिर होती है कि उन्होंने 24 दिसंबर, 2019 से लेकर 22 फरवरी, 2020 के बीच संबंधित उच्चस्थ अधिकारियों को कुल चार पत्र लिखे हैं।
            जिसमे जिलाधिकारी ने 24 दिसंबर को पहला पत्र प्रमुख सचिव, शासन,  न्याय अनुभाग-2 को लिखा जिसमे जिला न्यायालय के संचालन हेतु अस्थाई कक्षों की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इसी क्रम में 27 जनवरी, 2020 को अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को भी पत्र लिखा गया जिसमें डीएम अरुण कुमार ने बीएसए कार्यालय में अस्थाई न्यायालय संचालन हेतु कक्षों तथा अन्य वांछित सुविधाओं सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु पुनर्विनियोग मद के प्रयोग की अनुमति मांगी गई है।

             कार्य को शीघ्र गति देने के उद्देश्य से जिला अधिकारी ने उपर्युक्त दोनों अधिकारियों को 22 फरवरी, 2020 को पुनः रिमाइंडर पत्र भेजा है।https://www.instagram.com/p/B11GjVTl5Sc/?igshid=1leggu3fh4nn6