अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के मुसाफिरखाना थाने में तैनात सिपाही पर आरोप लगा है कि उसने एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का रिहर्सल किया है। वहीं जब सिपाही की इस काली करतूत की बात फैली तो जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को हुई तो उन्होंने कहा कि अगर सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लड़की से दुष्कर्म की कोशिश
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 12 अक्टूबर का है। जब मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के निवासी दलित परिवार की 15 साल की एक लड़की अपने घर में सो रही थी। लड़की के सोते समय उसके घर में अचानक से दो लड़के घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित लड़की ने उन लोगों से बचने के लिए जब किसी तरह चीखी-पुकार मचाई तो दोनों में से एक बदमाश वहां से भाग निकला जबकि दूसरे को उसके परिवार वालों पकड़ लिया। परिवार वालों ने जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी तो आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया।
थाने में दुष्कर्म की रिहर्सल
आरोपी को थाने लाने के बाद जो नजारा दिखा वह हैरान कर देने वाला था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने के बजाय उसे छोड़ दिया। वहीं जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को हुई तो वह लड़की को लेकर फिर थाने पहुंचे। जहां एक सिपाही लड़की को थाने के कोने में ले गया। सिपाही पर आरोप है कि उसने लड़की को कोने में ले जाकर उससे दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ की और उसके बाद उससे दुष्कर्म की कोशिश करते हुए खुद रिहर्सल भी की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
थाने में सिपाही की यह हरकत देखकर उसकी मां दंग रह गई। वह आनन-फानन में घबराकर अपनी लड़की को लेकर वहां से भागी। लड़की की मां ने आरोपी सिपाही की इस ओछी हरकत के बारे में पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी। वहीं जब पुलिस के आलाधिकारियों ने भी आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तो लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए खुद वीडियो बनाया। लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अमेठी के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर सिपाही के खिलाफ लगे आरोपों में सच्चाई निकली तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ यादव ने अपने स्टाफ को बचाने का अथक प्रयास कर रहे है।घटनाओ को झूठा बताना इनके फितरत में शामिल है।

Social Plugin